छत्तीसगढ़

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने प्रधानमंत्री का किया पलटवार, झूठ की राजनीति से किसानों को बरगलाया नहीं जा सकता


रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने पलटवार किया है , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर हमला बोला था । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर के साइंस कालेज मैदान से कांग्रेस पर हमला बोला। पीएम मोदी ने भाजपा की विजय संकल्‍प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि धान की ख़रीदी को लेकर कांग्रेस सरकार जो खेल खेल रही है उसे हुई आपको जानना ज़रूरी है, कांग्रेस सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। बीजेपी सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ ख़रीदी के मामले में काफ़ी आगे निकल चुका है। एक लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा यहां के किसानों को हमने दिए हैं।

read also- 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त, एनडीआरएफ और सियार की टीमों को भेजा गया ग्रामीणों का रेस्क्यू करने

जिसके पलटवार में चौबे ने कहा कि झूठ की राजनीति से किसानों को बरगलाया नहीं जा सकता। साथ ही चौबे ने धान खरीदी के आंकड़े भी जारी किए हैं। रविंद्र चौबे ने ट्वीट कर लिखा कि ये रहा आंकड़ा। किस हिसाब से ये साबित होता है कि केंद्र की सरकार ने राज्य के उपार्जित धान का 80 प्रतिशत ले लिया। सच यह है कि राज्य की सरकार हर साल बैंकों से कर्ज़ लेकर धान ख़रीदती है और हर साल चुकाती है। चौबे ने कहा कि बचे हुए धान को हमें मजबूरी में खुले बाज़ार में बेचना पड़ता है। पिछले ही साल राज्य सरकार को क़रीब 1200 करोड़ का नुक़सान हुआ। झूठ की राजनीति से किसानों को बरगलाया नहीं जा सकता।



Related Articles

Back to top button