फिंगेश्वर पुलिस ने 04 मोटर सायकल चोरी के मामलो में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
मोटर सायकल चोरी के 04 मामलों में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल। फिंगेश्वर थाना के अपराध क्रमांक 45, 101, 111, 118/2020 धारा 379 34 भादवि, के प्रकरण में मोटर सायकल की चोरी में संलिप्त आरोपी चन्द्र कुमार उर्फ चंदु पांड़े पिता गोपाल
पांडे उम्र 30 वर्ष सा0 मौहारी माठा वार्ड नं. 28 महासमुंद, थाना + जिला महासमुंद (छ.ग.) को पुछताछ करने पर मोटर सायकलो को चोरी कर शेख फराज पिता शेख नवाब उम्र 21 वर्ष निवासी महासमुंद को बेचने के लिये देना व मोटर सायकल चोरी करना अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक वेदवती दरियो, सउनि
हेमकुमार ठाकुर, सउनि जोहन राम ध्रुव, प्रआर0 रणजीत साहू, सैनिक कामता बांधे, राकेश साहू, कृष्णकांत साहू महिला सैनिक पोसिन साहू का सराहनीय योगदान रहा।
आरोपी :- चन्द्र कुमार उर्फ चंदु पांड़े पिता गोपाल पांड़े उम्र 30 वर्ष सा. मौहारी भाठा वार्ड नं.28 महासमुंद, थाना + जिला महासमुंद (छ.ग.)




