कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कुल नए 1688 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमे जिला रायपुर से 567, बिलासपुर से 268, दुर्ग से 165, कबीरधाम व रायगढ़ से 82-82, बालोद से 78, जांजगीर-चांपा से 72, राजनांदगांव से 70, जशपुर से 45, धमतरी से 38, सरगुजा से 35, महासमुंद से 34, गरियाबंद व नारायणपुर से 24, बस्तर से 23, कोण्डागांव से 19, बलरामपुर से 14, बेमेतरा व कोरबा से 12-12, कोरिया से 09, बीजापुर से 08, बलौदाबाजार से 03, अन्य राज्य से 04 मरीज शामिल है। वही 658 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 19 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 19781 मरीज सक्रीय है ।







