छत्तीसगढ़
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल से पुरानी पेंशन व्यवस्था पर की चर्चा

रायपुर: भारतीय मजदूर संघ, सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ, भारतीय रेलवे मजदूर संघ के विशाल धरना प्रदर्शन के बीच केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय मजदूर संघ (BMS) के प्रतिनिधि मंडल को शाम 4 बजे पुरानी पेंशन व्यवस्था पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया।
केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल से कहा कि NPS को कर्मचारियों के हित में परिवर्तन किया जाएगा।
read more- ससुराल वालों ने पत्नी का कर लिया अपरहण, एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचा पति

प्रतिनिधि मंडल में रविन्द्र हिमते महामंत्री, मंगेश देशपांडे महामंत्री भारतीय रेलवे मजदूर संघ, अशोक शुक्ला, सुरेन्द्रन अ भा संगठन मंत्री, डिक्की अ भा उपाध्यक्ष व अन्य शामिल रहें। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल से कहा कि NPS को कर्मचारियों के हित में परिवर्तन किया जाएगा।




