छत्तीसगढ़

नारायण चंदेल के बयान पर पूर्व मंत्री टी एस सिंहदेव का पलटवार, कही ये बात…

अंबिकापुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए छत्तीसगढ़ की 7 सीटों में मतदान संपन्न हो चुका है। लोकतंत्र के महापर्व में लोगों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं CM विष्णुदेव साय के कीचड़ फैलाएं वाले बयान पर पूर्व मंत्री टीएस सिंह देव ने पलटवार करते हुए कहा कि PM और गृहमंत्री के बयान, पद के मर्यादा के विपरीत CM साहब को PM का बयान याद आ गया होगा।

दरअसल, चुनाव प्रचार के सिलसिले में अंबिकापुर में पहुंचे CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान आया था। CM विष्णुदेव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा​ था कि कांग्रेस कितना भी कीचड़ फैलाएं कमल ही खिलेगा। वहीं पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव ने नारायण चंदेल के बयान पर कहा कि दम्भ, घमंड सिर्फ गलत फहमी.. देश का पैसा किसी पार्टी का पैसा नहीं है। देश का धन राजनैतिक दल देश के संचालन में करते हैं। देश का पैसा बीजेपी, कांग्रेस किसी राजनैतिक दल का नहीं है। यदि कांग्रेस को देश के संचालन का मौका मिला है। तो बेहतर से बेहतर संचालन करेंगे।

Related Articles

Back to top button