देश विदेश

बाप बेटी का रिश्ता शर्मसार, सगे बाप ने बनाया बेटी को हवस का शिकार

हरियाणा के गुरुग्राम में एक कलयुगी पिता ने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। यहां एक पिता पर हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी नाबालिग बेटी की इज्जत लूटने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पटौदी थाना क्षेत्र में परिवार के साथ बीते एक साल से रह रही है। रविवार रात को वह परिवार के साथ सो रही थी। देर रात को 12 बजे के आसपास उसकी आंखे खुलीं, तो देखा कि पति 12 साल की बेटी के साथ गलत काम कर रहा था।

पत्नी को देखकर शोर मचाते ही आरोपी पति मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button