छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। कोरोना कहर के बीच मानसून का आगमन भी हो चूका हैं| आज पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना है| मौसम विभाग ने राजधानी से लगे कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

बता दें कि राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर आज हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

वहीं कुछ स्थानों पर गरज-चमक और भारी बारिश के आसार है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में मानसून उत्तरी छत्तीसगढ़ में बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button