खेल जगत

WTC अभ्यास मैच में पंत का परचम, इंट्रा स्क्वाड मैच में नाबाद सेंचुरी…

दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले साउथैम्पटन में इंट्रा स्क्वाड मैच खेला. इसे न्यूजीलैंड के खिलाफ असली टक्कर से पहले एक तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. इस मैच को कुछ पलों का बीसीसीआई ने वीडियो भी पोस्ट किया है. जिसमें, भारत के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करते हुए, बचाव करते हुए और अपने पैर की उंगलियों से गेंद को क्लिप करते हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही शुभमन गिल खुलकर शॉट्स खेलते हुए नजर आ रहे हैं. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं.

बेहतरीन फॉर्म में पंत और गिल 

इस इंट्रा-स्क्वॉड अभ्यास मैच में टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) और ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कमाल की बल्लेबाजी की. पंत ने पहले दिन जहां हाफ-सेंचुरी ठोकी थी, वहीं उन्होंने दूसरे दिन भी अपनी शानदार बल्लेबाजी को जारी रखते हुए सिर्फ 94 गेंदों पर नाबाद 121 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली. इसके अलावा गिल ने भी 135 गेंदों का सामना करते हुए 85 रन बनाए. WTC फाइनल से पहले टीम इंडिया के इन दो बल्लेबाजों की ये फॉर्म अच्छा साइन है. 

अगस्त में हैं इंग्लैंड सीरीज

भारतीय टीम इंग्लैंड के साढ़े तीन महीने के दौरे पर है, जहां वह 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ WTC फाइनल खेलेगी और फिर अगस्त-सितंबर में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. कोविड-19 महामारी के कारण, भारत को पहले की तरह किसी भी स्थानीय क्लब या काउंटी टीम में खेलने की अनुमति नहीं है. यहां तक कि न्यूजीलैंड ने भी पिछले महीने साउथैम्प्टन पहुंचने के बाद आपस में ही अभ्यास मैच खेला था.   

Related Articles

Back to top button