छत्तीसगढ़

फेसबुक पर की दोस्ती, प्रेग्नेंट हुई लड़की तो शादी से किया इंकार, फिर

फेसबुक पर युवती से दोस्ती कर उसका दैहिक शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने गुजरात के जूनागढ़ से गिरफ्तार किया है। दैहिक शोषण से युवती गर्भवती हो गई थी। मामला रायपुर नाका निवासी 22 वर्षीय युवती से संबंधित है।

युवती का फेसबुक के माध्यम से गुजरात के जूनागढ़ निवासी शमशुद्दीन मकरानी से दोस्ती हो गई। इस दरम्यान युवक साल भर पहले युवती की बहन की शादी में दुर्ग आया। इस दौरान उसने युवती के साथ शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया। फिर वह वापस गुजरात चला गया था।

शारीरिक संबंध स्थापित किए जाने से युवती गर्भवती हो गई। लोकलाज के भय से युवती के परिजन ने लगभग 6 माह पूर्व उसका गर्भपात भी करवा दिया। इस दरम्यान वह युवक पर शादी करने का दबाव बनाती रही, लेकिन युवक ने शादी करने से इनकार कर उसे धमकाया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में की गई।

(ग्रामीण) लखन पटले के हस्तक्षेप के बाद आरोपी युवक के खिलाफ पद्मनाभपुर पुलिस ने दैहिक शोषण व धमकी देने का अपराध पंजीबद्ध किया था। मामले के आरोपी शमशुद्दीन मकरानी (27 वर्ष) को पद्मनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को गुजरात के जूनागढ़ से गिरफ्तार कर दुर्ग लाया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button