बिजनेस

Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन को 503 रुपये जमा कर ले आएं घर, जानिए कीमत और फ़ीचर्स…. – cgtop36.com


Flipkart पर फिलहाल कोई सेल नहीं चल रही है, लेकिन आपको कई आकर्षक ऑफर मिल जाते हैं। अगर आप एक 5G स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Poco M3 Pro 5G अच्छा ऑप्शन है। यह फोन 6GB तक RAM, 128GB तक स्टोरेज, 48MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। Flipkart पर यह फोन EMI और Exchange Offer के साथ मिल रहा है।

read also – क्या आपको पता है कि किन्नर की शव यात्रा सबसे छुपाकर रात में ही क्यों निकाली जाती हैं, जाने इसका रहस्य…..

Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन दो कॉन्फिग्रेशन में आता है। इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है, जबकि इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है।

फोन तीन कलर ऑप्शन- ब्लू, ब्लैक और यलो में आता है। इसे आप Flipkart से खरीद सकते हैं। Flipkart पर यह स्मार्टफोन Exchange Offer और EMI के साथ मिल रहा है। इस पर 14,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। हैंडसेट को 503 रुपये की EMI पर खरीदा जा सकता है।

read also – वायरल वीडियो – पापा की परी ने चलाई ऐसी स्कूटी की ले गई सब कुछ साथ,देखे वीडियो…

Poco M3 Pro 5G में 6.5 inch की Full HD+ स्क्रीन मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर लगा है, जो Mali-G57 GPU के साथ आता है। इसमें 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं।

Poco M3 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 48MP का है। इसके अलावा 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा लगा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 5G, NFC, ब्लूटूथ, GPS और USB टाइप-सी पोर्ट मिलता है। फोन की चार्जिंग के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W की चार्जिंग सपोर्ट करती है।



Related Articles

Back to top button