छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसे में इंजीनियर छात्र की मौत |


धमतरी : धमतरी जिले मे भीषण सड़क हादसे में इंजीनियर छात्र की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि भखारा से रायपुर रोड में कार ने बाइक को ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार इंजीनियरिंग छात्र की मौत हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कोसमर्रा निवासी यशस्वी साहू उम्र 25 साल पिता रूपेश साहू रायपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था। सोमवार सुबह अपनी बाइक बाइक CG 05 N 7608 से वह कॉलेज जाने के लिए निकला हुआ था। भखारा से आगे शराब भट्टी के सामने रायपुर रोड में विपरीत दिशा से आ रही कार CG 04 LL 1202 ने ठोकर मार दी.. जिसमें यशस्वी गंभीर रूप से घायल हो गया।



read also- क्षेत्र का सक्रिय शातिर बाइक चोर पकड़ा गया, चोरी की 7 मोटरसाइकिलें बरामद

कार के ड्राइवर ने घायल को एम्बुलेंस से भखारा अस्पताल पहुंचाया। जहां पर स्थिति गंभीर होने पर धमतरी जिला अस्पताल रिफर किया गया। वहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतक रूपेश साहू का एकलौता बेटा था। हादसे के बाद पुलिस ने कार जब्त कर लिया है। हादसे के बाद कार ड्राइवर ने घायल को धमतरी जिला अस्पताल तक पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।



Related Articles

Back to top button