छत्तीसगढ़

बलोदा बाजार कलेक्टर हुए सख्त, हड़ताली कर्मचारियों पर कारवाई के दिए निर्देश,राजस्व प्रकरण के निराकरण की धीमी गति पर जताई नाराजगी


बलौदाबाजार,कलेक्टर चंदन कुमार ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के प्रगतिरत कार्यों के लिए अधिकारियों की आज समीक्षा बैठक ली। बैठक उन्होंने कृषि,सहकारिता एवं मार्कफेड के अधिकारियों को मानसून के पूर्व ही किसानों को खाद एवं बीज उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी किसान बंधु को खाद एवं बीज उठाव में किसी प्रकार की तकलीफ नही होनी चाहिए, यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्य है इस पर जरा भी कोताही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।



इसके साथ ही उन्होंने जिला स्तर में चल रहें विभिन्न विभागों के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के भर्ती प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की है। बैठक में आज हड़ताली कर्मचारियों जैसे पटवारियों एवं सहकारी बैक से जुड़े कर्मचारियों को नोटिस जारी करनें के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। इसके साथ ही आज समय सीमा की बैठक में बिना पूर्व जानकारी दिए अनुपस्थित होने पर 3 अधिकारी सहायक संचालक मत्स्य वी के वर्मा,सीएमओ टुण्ड्ररा अखिलेश भारद्वाज,लवन सीएमओ प्रवेश प्रधान एवं ग़ोबर खरीदी में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर सीएमओ सिमगा यशवंत वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करतें हुए 3 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए है।

read also- बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर लाई गई युवती को हाईकोर्ट ने दी छूट, स्वयं तय करेगी के वो किसके साथ रहेगी

साथ ही उन्होंने ऐसे अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर की है।बैठक में उन्होंने साप्ताहिक कलेक्टर जनचौपाल में राजस्व संबंधित मिल रहे अधिक आवेदनों एवं उक्त आवेदनों का समय सीमा के भीतर निराकरण नही होने पर राजस्व अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए कामकाज में सुधार लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को दो टूक कहा कि राजस्व कोर्ट के छोटे छोटे मामलों को लेकर दूर दराज के ग्रामीण मेरे पास आवेदन लेकर आ रहे है। ऐसे प्रकरणों का निराकरण सभी अपने स्तर में ही समय सीमा के भीतर कर लेवें जिससे आम ग्रामीणों को यहां तक आने की आवश्यकता ही मत पड़े।



Related Articles

Back to top button