2022 में इन शुभ मुहूर्त में हो सकेंगी शादियां, जानें पूरे साल का विवाह मुहूर्त

पिछले साल 2021 में कोरोना महामारी के नियमों के कारण विवाह को सादगी से संपन्न किया गया था। पिछले वर्ष परिवार के 20-25 सदस्य और रिश्तेदारों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई थी। दीपावली के बाद सभागार में क्षमता से आधे लोगों को शामिल होने की छूट मिलने से राहत मिली थी।
इस साल 2022 में 70 से अधिक मुहूर्त होने से उम्मीद जताई जा रही है कि विवाह संस्कार धूमधाम से संपन्न किए जा सकेंगे। मलमास खत्म होने के बाद मुहूर्तों की शुरुआत होगी और चातुर्मास तक मुहूर्त है। चातुर्मास में चार माह फिर रोक रहेगी, देवउठनी के पश्चात मुहूर्त शुरू होंगे जो 14 दिसंबर को मलमास तक रहेंगे।
उत्तरायण से शुभ संस्कार
ज्योतिषाचार्य के अनुसार नए साल 2022 में मकर संक्रांति के बाद जब सूर्य, उत्तरायण की स्थिति में आएगा। विवाह के लिए कारक माना जाने वाला सूर्य ग्रह जब धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा तब सूर्य की ऊर्जा प्रबल होगी और शुभ संस्कार किए जा सकेंगे। मकर संक्रांति के बाद पहला मुहूर्त 22 जनवरी को है। जनवरी से मार्च तक 17 मुहूर्त हैं।
होलाष्टक और मीन मलमास साथ-साथ
11 मार्च से अशुभ माने जाने वाला होलाष्टक शुरू हो जाएगा, जो 18 मार्च होली तक चलेगा। आठ दिन तक किसी भी तरह के शुभ संस्कार नहीं किए जाएंगे। इसी बीच 14 मार्च से ही मीन मलमास शुरू होगा। सूर्य, जब मीन राशि में प्रवेश करता है, तब उस काल को अशुभ माना जाता है। यह स्थिति 14 अप्रैल तक रहेगी। इस तरह 11 मार्च से लेकर 14 अप्रैल तक शुभ संस्कार नहीं होंगे।
मई में 15 मुहूर्त
जनवरी में चार मुहूर्तों में फेरे लिए जा सकेंगे। इसी तरह फरवरी में 11, मार्च में दो, अप्रैल में 11, मई में 15, जून में 12, जुलाई में पांच मुहूर्त है। इसके बाद अगस्त, सितंबर, अक्टूबर में चातुर्मास के कारण मुहूर्त नहीं है। नवंबर में चार और दिसंबर में 6 मुहूर्त है।
विवाह के लिए शुभ मुहूर्त
माह तारीख
जनवरी – 22, 23, 24, 25
फरवरी – 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20, 22
मार्च – 4 और 9, (14 से मीन मलमास के कारण मुहूर्त नहीं)
अप्रैल – 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 27
मई – 2, 3 , 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27, 31
जून – 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23, 24
जुलाई – 4, 6, 7, 8 ,9
नवंबर – 25, 26, 28, 29
दिसंबर – 1, 2, 4, 7, 8, 9,



