छत्तीसगढ़
पहली बार इस हाथ में लगेगा मतदान की स्याही, इस वजह से हो रहा यहां पुनर्मतदान
नगर निगम रायपुर के महर्षि वाल्मिकी वार्ड नंबर 32 के मतदान केन्द्र क्रमांक 399 में 23 दिसम्बर सोमवार को पार्षद पद के लिए होने वाले पुनर्मतदान में मतदाताओ के दाये हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही लगाई जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन के आधार पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर ने यहां के मतदान दल को निर्देशित किया है कि वे प्रतिरूपण को रोकने के उद्देश्य से पुन र्मतदान के समय मतदाताओं के दाये हाथ के तर्जनी पर अमिट स्याही लगाएं।




