बाप और बेटी के पवित्र रिश्ते को तार तार करने का मामला प्रकाश में आया है। अपनी सौतेली बेटी पर बुरी नीयत रखने वाले पिता को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां अपने पहले पति को छोड़कर 10-15 सालों से आरोपी के साथ रह रही थी। उसके साथ उसकी 16 वर्षीय बेटी भी रहती थी, जिस पर आरोपी की गंदी नजर थी।
पूरी घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। अकलतरी गांव में रहने वाली महिला अपने पूर्व पति लक्ष्मण सूर्यवंशी को छोड़कर 10-15 सालों से 45 वर्षीय रामकुमार के साथ रह रही थी। उसके साथ उसकी 16 वर्षीय बेटी भी रहती थी, जिस पर रामकुमार बुरी नियत रखता था। 28 जून की रात जब 16 वर्षीय किशोरी सोई हुई थी, उस वक्त रामकुमार बुरी नीयत से उसके पास पहुंचा और उसकेsath अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी की नींद टूटी तो उसने विरोध किया तो रामकुमार जबरदस्ती करने लगा।
बैठी के कमरे से आते शोर को सुनकर किशोरी की मां भी वहां पहुंच गई। इसके बाद उसने रतनपुर थाने में कुकर्मी पिता की शिकायत दर्ज कराई। रतनपुर पुलिस ने राम कुमार के खिलाफ धारा 354, 8 पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।



