न्यूयॉर्क के स्टेटेन आइलैंड पर रहने वाले रॉबर्ट और एलिसन महोनी ने नेशनल जियोग्राफिक को बताया कि उनका 7 साल का डॉगी बडी Buddy अब नहीं रहा. जर्मन शेफर्ड ब्रीड का बडी अपने मालिक रॉबर्ट के बीमार पड़ने के बाद बीमार हुआ था. रॉबर्ट मध्य अप्रैल में कोरोना संक्रमित हुए थे.न्यूयॉर्क में रहने वाला ये कुत्ता दुनिया का पहला पेट पालतू डॉगी था जो कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था. पिछले कई हफ्तों से वह बीमार चल रहा था.
READ ALSO,,रायपुर – फूंडहर में मिला गार्ड का शव, इलाके में दहशत, हत्या की जांच में जुटी पुलिस
जानवरों के डॉक्टर ने जब मई महीने में बडी Buddy की जांच की तो वह भी कोरोना पॉजिटिव निकला. अमेरिका का पहला पालतू कुत्ता जिसे कोरोना संक्रमण था. बडी Buddy कोरोना संक्रमित होने के बाद अपने मालिकों को नहीं पहचान रहा था. धीरे-धीरे बडी की हालत बिगड़ने लगी. उसे सांस लेने में दिक्कत होती थी. उसकी नाक से म्यूकस बाहर आता रहता था. 11 जुलाई से बडी Buddy ने खून की उल्टियां शुरू कर दी थीं. मरने के बाद बडी Buddy के खून की जांच की गई तो पता चला कि उसे लिम्फोमा था. यह एक नर्वस सिस्टम में होने वाला कैंसर है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कोरोना की वजह से तो ऐसा नहीं हुआ. लेकिन कोरोना ने बडी की हालत खराब जरूर कर दी थी.
READ ALSO,,छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग – ड्यूटी पर तैनात जवान के साथ शराबियों ने गाली – गलौज कर चाकू से किया वार
न्यूयॉर्क सिटी डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ के अधिकारियों ने बताया कि वो बडी Buddy के शव की नेक्रोप्सी Necrospy कराएंगे. उसके बाद बडी Buddy के डॉक्टर को सारी डिटेल्स दी जाएंगी. इसके बाद ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा. यूएसडीए के अनुसार इस समय अमेरिका में 12 कुत्तों, 10 बिल्लियों, एक बाघ और एक शेर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि इन जानवरों की वजह से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है या नहीं. लेकिन वायरस की वजह से इन जीवों की हालत खराब हो रही है.




