रविवार को मुख्यमंत्री निवास भिलाई तीन के सुरक्षाकर्मी सहित देर सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। कोविड प्रभारी मरीजो की पुष्टि कोरोना का संक्रमण राजभवन के साथ ही सीएम हाउस तक भी पहुंच गया है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में दुर्ग जिला के भिलाई 3 स्थित सीएम हाउस का एक कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
आजाद कोविड केयर सेंटर 1 एवं 2 तथा बीएसएफ आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ अनिल शुक्ला ने कहा कि कल देर शाम मिली रिपोर्ट में सात कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटे में जिले से 49 मरीज के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमे से एक संक्रमित मरीज मुख्यमंत्री निवास भिलाई 3 का सुरक्षाकर्मी पॉजिटिव पाया गया है।
सीएम हाउस का कर्मी पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जो कर्मी पॉजिटिव पाया गया है वह सुरक्षा कर्मी था। बता दें इससे पहले आज आई रिपोर्ट में राजधानी स्थित राजभवन का रसोईया पॉजिटव पाया गया था। राजभवन में तैनात दो जवान और एक रसोइया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके साथ ही अब राज्यपाल के साथ राजभवन में कार्यरत तमाम कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया जायेगा।




