छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश कर रहे जगदलपुर- हैदराबाद- रायपुर हवाई सेवा का शुभारंभ, देखिये लाइव

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर- हैदराबाद- रायपुर हवाई सेवा का शुभारंभ कर रहे हैं। देखिये सीधा प्रसारण लाइव, यह प्रसारण मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज और सीएमओ छत्तीसगढ़ के फेसबुक पेज पर भी हो रहा है।

इस लिंक को क्लिक कर देखें लाइव

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=3945946285431889&id=1521106071438318

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरसीएस स्कीम के तहत जगदलपुर से हैदराबाद और रायपुर के लिए नई उड़ान सेवा का शुभारंभ कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रियों से बातचीत भी करेंगे।

गौरतलब है कि राज्य शासन तथा जिला प्रशासन की विशेष पहल पर शुरू होने वाली हवाई सेवा को लेकर बस्तरवासियों में खासा उत्साह है। जिला प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण क्षण को यादगार एवं सफल बनाने हेतु व्यापक तैयारियां की गई है।

यहां आने वाले विमान का वाटर केनन से स्वागत के साथ सिविल एविएशन मंत्री भारत सरकार हरदीप सिंह पूरी का संदेश और मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा आने वाले यात्रियों से चर्चा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button