inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – पुलिस ने जब्त किए 30 लाख रुपए मूल्य के तेंदुए और हिरण के खाल, 3 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद – तेंदुए और हिरण की खाल की बिक्री करने का प्रयास कर रहे तीन लोगों को महासमुंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तेंदुए और हिरण की खाल जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद आईजी ने पुलिस टीम को नगद इनाम की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें – 3 करोड़ रुपये बार की गर्लफ्रेंड पर खर्च कर दिए इस शख्स ने, यहां से उड़ाता था पैसे

पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को विगत कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग बारनवापारा अभ्यारण क्षेत्र में तेदुंआ, हिरण, जंगली सुअर आदि का अवैध शिकार कर उसके मांस व खाल को बिक्री करने का प्रयास कर रहे है। पुलिस अधीक्षक ने जिला सायबर सेल महासमुन्द की टीम तथा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया था। सायबर सेल महासमुन्द की टीम तथा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को मुखबिरों की एक जाल बिछाकर अवैध शिकार और इस धंधे में संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई।

यह भी पढ़ें – एसआई को पत्नी ने महिला आरक्षक संग पकड़ा रंगरेलियां मनाते फ्लैट में फिर महिला आरक्षक को जमकर धुना

सायबर सेल महासमुन्द की टीम अपने मुखबिरों को ग्राहक बनाकर और स्वयं भी ग्राहक बनकर बार अभ्यारण क्षेत्र में अवैध शिकार और अवैध शिकार से एकत्र खाल आदि को अभ्यारण से बाहर निकालने के लिए लग गई। तभी टीम को मुखबिर से सूचना मिली की बार जंगल क्षेत्र में कुछ लोगों ने तेंदुए (लेपर्ड) तथा हिरण का शिकार किया है और तेदुंए व हिरण के खाल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है। टीम ने मुखबिरों को ग्राहक बनाकर उनसे सम्पर्क करने के लिए कहा और खाल आदि को जंगल से बाहर निकालने के लिए प्लान बनाया ।

यह भी पढ़ें – मां ने की देवर से शादी तो बेटी ने भी उसी मंडप में ले लिया फेरा

सायबर सेल की टीम एवं थाना सांकरा को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम बरनाईदादर झगरनडीह चौक के पास तेदुंए व हिरण की खाल का सौदा करने वाले है तभी टीम ने ग्राम बरनाईदादर झगरनडीह चौक के पास तीन लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा । उक्त आरोपियों से नाम, पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम शेख शाहब्बुद्दीन पिता शेख बाबुद्दीन उम्र 27 वर्ष सा. थरगाॅंव थाना सलिहा जिला बलौदा बाजार, बलिराम बरिहा पिता चमरा बरिहा उम्र 52 वर्ष सा. कुम्हारी थाना राजा देवरी जिला बलौदा बाजार तथा जोहन बरिहा पिता चैतराम बरिहा उम्र 50 वर्ष सा. कुम्हारी थाना राजा देवरी जिला बलौदा बाजार का बताए।

यह भी पढ़ें –बड़ी खबर – छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्मी कम्पोस्ट की न्यूनतम विक्रय दर 8 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए प्रति किलोग्राम की तय

उनके पास से तलाशी लेने पर दो बोरे में रखे 01 नग तेदुएं का खाल तथा 01 नग हिरण का खाल मिला। प्रारंभिक पूछतांछ में वो पुलिस को गुमराह करते रहे और तेदुंए व हिरण की मौत को स्वभाविक बताकर उसका खाल निकालना बताते रहे। सायबर सेल की टीम एवं थाना सांकरा टीम ने उक्त आरोपियों से कडाई से पूछतांछ की तो उन्होने बताया कि उक्त तेदुंए को बारनवापारा अभ्यारण क्षेत्र में आज से एक माह पूर्व तीर कमान से शिकार कर उसका खाल निकालकर उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करते मौके पर आना बताये।

यह भी पढ़ें – हेल्दी रहना चाहते हैं तो मन से डर को भगाएं, ऐसे रहें फिट

उक्त तेदुंए की खाल की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 25,00,000/- तथा हिरण की खाल की कीमत 5,00,000/- कुल 30,00,000/- रूपये (तीस लाख रूपये) है। उक्त आरोपियों के कब्जे से दो बोरी में रखे 01 नग तेदुंए की खाल एवं 01 नग हिरण की खाल तथा 01 नग तीर कमान जप्त कर थाना सांकरा में वन्य प्रार्णी संरक्षण अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button