छत्तीसगढ़

सिलगेर सीआरपीएफ कैंप पर नक्सली हमला, गोलीबारी में तीन ग्रामीण की मौत की खबर

सिलगेर में स्थापित नए कैम्प में गोलीबारी की खबर आ रही है। जिसमें कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सिलगेर कैम्प में अभी जवानों का नया कैम्प स्थापित हुआ है। इस कैम्प को हटाने के विरोध में 4 से 5 दिनों तक ग्रामीण इस कैम्प के आसपास डटे हुए थे, तभी सोमवार को गोलीबारी हुई। जिसमें कुछ ग्रामीणों के मारे जाने की खबर आ रही है। इस गोलीबारी के बारे में जब बस्तर आईजी पी. सुन्दरराज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सिलगेर कैम्प बासागुड़ा से लगभग 15 किमी दूरी पर स्थित है।

सिलगेर में जवानों के लिए नए कैम्प की स्थापना की गई है क्योंकि यह इलाका मावोवाद से ग्रस्त है। आज कैम्प में कुछ नक्सलियों ने हमला किया जिसका जवाब में जवानों ने भी गोलीबारी की और इस गोलीबारी में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। आईजी ने कहा इस गोलीबारी में ग्रामीण नहीं बल्कि नक्सली मारे गए है। कैंप में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button