बिलासपुर – नशे में चूर बेटी ने लाठी से पीट पीटकर कर दी बाप की हत्या, कोटा का मामला

बिलासपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पिता के मोबाइल फोन छुपाने से गुसाई लड़की ने पिता को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला और मां के साथ मिलकर शव को दफना भी दिया। मामले में पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंचनपुर गांव में मंगलूराम धनवार (58) की हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलूराम की बेटी दिव्या (28) और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि बेलगहना क्षेत्र में कंचनपुर के टिकरापारा निवासी मंगलू धनवार (58) खेती करता था। शाम करीब 5 बजे मंगलू और उसकी बेटी दिव्या दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनके बीच विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी, दिव्या ने पत्थर और डंडे से मंगलू के सिर पर कई वार कर दिए। मंगलू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दिव्या ने आंगन में गड्ढा खोकर पिता का शव दफना दिया।
बताया जा रहा है कि जब पड़ोसी वहां से चले गए तब भी दिव्या अपने पिता की पिटाई करती रही और बाद में मंगलूराम के सर पर पत्थर से कई वार भी कर किये. इससे मंगलूराम की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद बेटी दिव्या और उसकी मां ने मंगलूराम के शव को आंगन के समीप एक गड्ढे में दफना दिया और वहां से फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि घटना के एक दिन बाद 25 जनवरी को एक ग्रामीण ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तब पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर लिया तथा महिलाओं की खोज शुरू की गई. पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।




