छत्तीसगढ़
बालोद में जनपद सदस्य उम्मीदवार सीता साहू के पति को अवैध शराब मामले में किया गया गिरफ्तार
बालोद क्षेत्र में जनपद सदस्य उम्मीदवार सीता साहू के पति यशवंत कुमार साहू और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन पर आरोप है कि चुनाव को प्रभावित करने यशवंत कुमार साहू ने अपने दोस्त के घर भारी मात्रा में अवैध शराब छुपाकर रखा था।
मुखबिर से सूचना मिलने के बाद बालोद पुलिस ने कार्यवाही करते हुवे बघमरा गांव में दबिश दी। पुलिस ने 300 पाव अवैध शराब जब्त कर लिया है. जब्त शराब की कीमत 18 हजार रुपए आंकी जा रही है।



