सरायपाली के बड़े तालाब में जाता है नाले का गन्दा पानी, लोगों में संक्रमण का अंदेशा
महासमुंद जिले के सरायपाली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां झिलमिला वार्ड नंबर 09 के बड़े निस्तारी तालाब में नाली का गंदा पानी जा रहा जिसकी प्रशासन को सुध नहीं है। इलाके के लोग इस तालाब का उपयोग बड़ी संख्या में करते हैं।
बता दें कि संज्ञान लेते हुवे वार्ड के पार्षद हेमंत प्रधान ने नगर पालिका प्रशासन से इसकी शिकायत की है। पार्षद ने बताया कि झिलमिला के बड़े तालाब में वार्ड क्रमांक 7.8.9 के लोग निस्तारण करते हैं जिसमें नाली का गंदा पानी और कचरा जा रहा है जिसके कारण तालाब गंदा हो रहा है और लोग गंदा पानी इस्तेमाल कर रहे हैं।

लोगों के बड़ी संख्या में उपयोग करने से स्थानीय निवासियों में बारिश के दिनों में संक्रमण का खतरा बना हुवा है एवं दूषित पानी के उपयोग के कारण लोगों में जानलेवा बीमारियां होने का खतरा है। पार्षद ने बताया कि मेरे द्वारा नगर पालिका प्रशासन को आवेदन देकर इस समस्या का निराकरण करने के लिए कहा गया है।




