छत्तीसगढ़

लावारिस हालात में जंगल में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका


कोरबा। रजगामार से लगे ओमपुर महुआरी जंगल में युवक की लाश मिली है। ओमपुर महुआरी जंगल में युवक की लावारिस हालात में लाश मिली है। मृतक के गले में चोट के निशान है। युवा की हत्या की आशंका जताई जा रही है। साथ ही मृतक का बाइक भी बरामद की गई है। मृतक की पहचान आमाडाढ निवासी बसंत कुमार कोसले के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सुराग जुटाने में लग गई है।



घटना सामने आने के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या कर मौत के घाट उतारे जाने की आशंका जताई है। मृतक के गले में चोट के निशान भी पाए गए हैं। घटना की सूचना पर रजगामार चौकी पुलिस जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।



Related Articles

Back to top button