चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी हुआ ब्लास्ट, पास में खड़ी कार भी जलकर खाक… |

CG NEWS: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर किस कदर खतरनाक हो सकते हैं इसका नजारा आज को देखने को मिला। सरकार लगातार इको फ्रेंडली इलेक्ट्रॉनिक विकल के उपयोग को बढ़ावा दे रही है, लेकिन यह इलेक्ट्रॉनिक विकल दुर्घटना का कारण भी बन रहे हैं। ऐसा ही एक मामला भिलाई के हाउसिंग बोर्ड स्थित कैलाश नगर के एकता चौक का सामने आया है।
CG NEWS: हादसे में परिवार के लोग बाल बाल बचे।मिली जानकारी के अनुसार लोहिया रोड कैलाश नगर निवासी विश्वनाथ जायसवाल ने लगभग साल भर पहले जॉय कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी लिया था। मंगलवार की सुबह 4 बजे लगभग स्कूटी को चार्जिंग पर लगाया। इसके बाद घर के भीतर चले गए। कुछ देर बाद धमाके के साथ स्कूटी जलने लगी। कुछ ही देर में स्कूटी बुरी तरह से जल गई। स्कूटी के बगल में कार खड़ी थी उसका भी एक हिस्सा जल गया।
READ MORE- महिला प्रोग्राम मैनेजरके खिलाफ बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का मामला, संरक्षण अधिकारी रीना लारया बर्खास्त
CG NEWS: घर वालों ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह से खाक हो गई। स्कूटी में जब आग लगी तब घर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। गाड़ी मालिक विश्वनाथ ने डायल 112 को भी कॉल किया लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद परिवार वालों के साथ मिलकर खुद ही आग बुझाई।




