दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ फिट इंडिया फ्रीडम रन का हुवा आयोजन
31 बटालियन मुख्यालय तक आयोजित की गई दौड़ में जवानों एवं अधिकारियों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया
231 बटालियन केरिपुबल, जावंगा, गीदम, दंतेवाड़ा द्वारा जितेन्द्र सिंह यादव, कमाण्डेंट, 231 बटालियन के नेतृत्व में आज सीआरपीएफ फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत 01-09-2020 से 02-10-2020 तक चलने वाले इस अभियान में 231 बटालियन केरिपुबल के जवानों एवं अधिकारियों द्वारा लगभग 71371 किलोमीटर दौड़ लगाकर स्वस्थ रहने के साथ-साथ लोगों को भी अपने जीवन में स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
इस आयोजन के तहत 231 बटालियन केरिपुबल के जवानों ने श्री जितेन्द्र सिंह यादव, कमाण्डेंट, के नेतृत्व में गीदम स्टेडियम से 231 बटालियन मुख्यालय तक आयोजित की गई दौड़ में जवानों एवं अधिकारियों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में अधिकारी व जवान प्रतिदिन 8-10 किलोमीटर की दौड़ लगाते थे। दिनांक 02-10-2020 को इस कार्यक्रम का समापन हुआ तथा इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं जवानों द्वारा कोविड-19 के सभी निर्देशों का पालन करते हुए दौड़ को पूरा किया। इस दौड़ में विजेता जवानों को जितेन्द्र सिंह यादव, कमाण्डेंट, 231 बटालियन के द्वारा नगद पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।




