inh24खेल जगत

IPL में आज CSK का मुकाबला SRH से, ब्रावो और रायडू की हो सकती हैं वापसी

IPL 2020 : आईपीएल के 13वें सीजन का 14वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज दुबई में खेला जाएगा। पिछले दोनों मैच हारने वाली धोनी की टीम के पास जीत की पटरी पर लौटने का मौका होगा। सनराइजर्स के खिलाफ चेन्नई का रिकॉर्ड शानदार रहा है। पिछले 6 मैचों की बात करें, तो चेन्नई ने 5 में जीत दर्ज की है। वहीं, टीम से बाहर चल रहे अंबाती रायडू और ड्वेन ब्रावो को भी टीम में जगह मिल सकती है।

शुरुआती 2 मैच हारने के बाद हैदराबाद ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। ऐसे में हैदराबाद चेन्नई के खिलाफ भी अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी। पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद 7वें और चेन्नई 8वें नंबर पर है। CSK की तरफ से वॉटसन और फाफ डू प्लेसिस पर रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं बॉलिंग में दीपक चाहर, रविंद्र जडेजा और पीयूष चावला की भूमिका अहम हो सकती है।

हैदराबाद की बैटिंग में लाइन-अप में केन विलियमसन के शामिल होने से गहराई आ गई है। डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे टॉप में टीम की बल्लेबाजी का जिम्मा संभालेंगे। हैदराबाद की ताकत उसकी गेंदबाजी है। राशिद खान और भुवनेश्वर पर गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी।

Related Articles

Back to top button