उत्तर प्रदेशदेश विदेश

प्रोफेसर करता था छात्राओं से दुष्कर्म फिर करवाता था देह व्यापार, जब खुला राज तो मचा हड़कंप

उत्तरप्रदेश के पीलीभीत सेसनसनीखेज मामला सामने आया है। राजकीय महिला महाविद्यालय का प्रोफेसर कालेज की ही छात्राओं को फंसाकर सेक्स रैकट चला रहा है। इस मामले का खुलासा तब हुवा जब बीते रविवार को एक छात्रा ने पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने देर रात रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। कार्यवाहक प्राचार्य ने इस पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर दी है।

Read Also – भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इस गाने पर दिए जबरदस्त लटके झटके, फैंस के दिलों पर चली छुरियां, देखें टॉप 5 गानें

मिली जानकारी के मुताबिक नकटादाना चौराहा स्थित प्रतिष्ठित महिला महाविद्यालय में गणित विभाग में प्रोफेसर कामरान आलम खान 2016 में स्थानांतरण होकर आये थे। आरोप है कि प्रोफेसर कामरान खान कॉलेज की छात्राओं को फंसाकर पहले अपने कमरे पर ले जाता था। वहां पर वह उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर अवैध संबंध बनाता था। इसके बाद वह छात्रों से जबरन देह व्यापार कराता था। वह छात्राओं को कालेज से निकलवाने की भी धमकी देता था।

Read Also – महिला ने पति को दिया तलाक,अपने पालतू कुत्ते से कर ली शादी , पढ़े पूरी खबरे

पुलिस को की गयी शिकायत में छात्रा ने बताया कि महिला डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर छात्राओं को मोहल्ला बड़ा खुदागंज में पैंटाकोस्टल चर्च के सामने अपने आवास पर बुलाकर अश्लील हरकत कर गलत संबंध बनाने को मजबूर करता है। कई छात्राओं से अवैध संबंध बना चुका है। छात्रा के अनुसार, आरोपी का कहना है कि उसकी पत्नी का अंडरवर्ल्ड से संबंध है।

Read Also – इस कैच को देख सचिन तेंदुलकर हुवे भौंचक्के, वीडियो शेयर कर इसे क्या कहोगे, वीडियो हो रहा जमकर वायरल

छात्रा ने बताया कि उसका अपहरण कराने की धमकी भी दी गई। परिवार को लेकर भी धमकी दी। छात्रा ने अपने और परिवार के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। छात्रा ने बताया कि आरोपी में एक साल से उसे अपने जाल में फंसाया हुआ है। अब परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत की है।

Related Articles

Back to top button