
बिहार। दसवीं की छात्रा के साथ रेप की घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. रेप करने वाला पुलिस तंत्र का ही हिस्सा निकला. उसने दुष्कर्म करने के बाद उसकी बहन के साथ भी रेप करने की धमकी दी. इतना ही नहीं भाई को जान से मारने की भी धमकी दे डाली. दरअसल, गया जिले में एक पहाड़ी पर एक नाबालिग बच्ची अपनी बहन की शादी और परिवार की इज्जत के लिए आत्महत्या करने के लिए चढ़ ही रही थी कि स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया.
रेप का वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी पतलुक्का थाने के चौकीदार विजय पासवान के बेटे ने गांव की एक नाबालिग से बलात्कार किया था और उसके दोस्तों ने रेप का वीडियो बना लिया था. आरोपी ने छात्रा को धमकी दी थी जिसके बाद उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया.
आरोप है कि परिजनों ने स्थानीय थाने में दर्ज कराने की कोशिश की तो थानेदार ने छात्रा को ही धमकी दे डाली कि यह बात किसी को न बताएं. आरोप है कि थानेदार ने उसकी पिटाई भी की. रेप करते हुए दोस्तों से बनवाया वीडियो छात्रा ने बताया कि गांव के ही रहने वाले विकास कुमार ने उससे रेप किया और उसके दोस्तों बिक्कू सिंह, श्रवण और एक अन्य ने वीडियो बना लिया.




