छत्तीसगढ़देश विदेश

देश में आ रहें हैं कोरोना के ताबड़तोड़ मामले, आंकड़ा 173000 पार, जानिए छत्तीसगढ़ सहित देश के राज्यों का क्या है हाल

देश में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में अब तक सबसे ज्यादा 8 हजार 134 के रिकॉर्ड मामले सामने आये हैं। अब भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1,73,491 हो गई है। इसमें 85 हजार 873 मामले एक्टिव हैं और 82 हजार 627 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि 4 हजार 980 लोगों की मौत हो चुकी है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को भी रिकॉर्ड 7,466 नए मामले सामने आए थे। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के बाद दिल्ली कोरोना वायरस का गढ़ बनता जा रहा है। दिल्ली में शुक्रवार को भी 1 हजार से अधिक कोरोना वायरस संक्रमित मिले थे तो वहीं आज दिल्ली में 1105 मामले सामने आये हैं।

मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में 29 मई को 2682, दिल्ली में 1105, तमिलनाडु में 874, गुजरात में 372, पश्चिमी बंगाल में 277 और राजस्थान में 298 मामले आए हैं।

वहीँ छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां कल पहली बार कोरोना संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है। छत्तीसगढ़ में कल पाए गए कुल मामलों में कुल 16 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। वहीं 17 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 314 है।

Related Articles

Back to top button