कोरोना वायरस के मामलों में देश में अब कमी आनी शुरू हो गई है कल आए कुल मामलों से अधिक मरीज ठीक होकर घर लौटे चुके हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के कल नए 10014 मामले आए हैं तो वहीं 10637 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं।
कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या अब देश में 3 लाख 43 हजार 029 हो गई है। इनमें से 1,52,750 एक्टिव मरीज हैं जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 1,80,320 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। कल भी रिकॉर्ड 10637 मरीज ठीक हुुए हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 5071, तमिलनाडु में 797, दिल्ली में 604, हरियाणा में 562, तेलंगाना में 389, गुजरात में 339 मरीज ठीक हुए हैं। यह कल देर शाम का आंकड़ा है।
राज्यों की बात करें तो कल महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली में मामलों में मामूली कमी आयी है। महाराष्ट्र में 2786, तमिलनाडु में 1843, दिल्ली में 1647, गुजरात में 514, हरियाणा में 514, उत्तर प्रदेश में 476, पश्चिमी बंगाल में 407 संक्रमित मिले हैं।
छत्तीसगढ़ में भी कल कोविड अस्पताल अम्बिकपुर से आज 26 मरीजों ने कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे हैंवहीँअब तक 98 मरीज हो चुके स्वस्थ। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं इंसिडेंट कमांडर अजय त्रिपाठी के द्वारा नगर निगम अम्बिकापुर के घोषित कंटेन्मेंट जोन पटपरिया (बिशुनपुर) वार्ड नम्बर 11 में कोविड -19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंधों को अब तत्काल प्रभाव से शिथिल कर दिया गया है। कल स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में 44 नए मरीज पाए गए हैं तो वहीं 116 स्वस्थ हुवे हैं । देखिये मेडिकल बुलेटिन




