देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। कल दूसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ 10 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। कल अब तक सबसे ज्यादा 10884 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद भारत में कोविड 19 संक्रमितों की संख्या 2,57,486 हो गई है।
देश में अब रोजाना दस हजार से अधिक कोरोना वायरस के मरीज आ रहे हैं। राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली के बाद अब अन्य राज्यों में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
बता दें कि महाराष्ट्र में कल रिकॉर्ड 3007, तमिलनाडु में 1515, जम्मू-कश्मीर में 620, दिल्ली में 1282, हरियाणा में 496, गुजरात में 480, पश्चिमी बंगाल में 449 और उत्तर प्रदेश में 433 मामले आए हैं। भारत में अभी तक 2,57,486 मामले आ चुके हैं।
छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं कल अकेले रायपुर में ही 36 मरीजों की पहचान की गई। कल छत्तीसगढ़ में कुल 76 मामले दर्ज किए गए जिसके बाद छत्तीसगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा 803 पहुंच गया है।
कुल आये मामलों में 1,26,418 मरीज सक्रिय हैं जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 1,23,848 मरीजों का इलाज हो चुका है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 5191 मरीज ठीक हुए हैं। गौरतलब है कि भारत में अभी तक 7207 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 7 जून को 261 मरीजों ने असमय दम तोड़ा है।




