देश में कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण बदस्तूर जारी है। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। कल 29 मई को अबतक सबसे ज्यादा 8 हजार 134 मामले सामने आये हैं। वहीं 30 मई देर शाम तक 7363 मामले आए हैं। आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1,80,854 हो गई है।
आपको बता दें कि भारत में महाराष्ट्र-दिल्ली में कोरोना वायरस से हालात खराब होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में आज 2940 मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 65168 हो चुकी है। तमिलनाडु में 938 संक्रमित मिलने के बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 21184 पर पहुंच गया है वहीं दिल्ली में अभी तक 18549 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की सूची में दिल्ली तीसरे स्थान पर पहुंच गया है तो वहीं देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,80,854 है। इनमें से 90 हजार 907 मामले सक्रीय हैं जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है। 84 हजार 792 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं एवं अब तक 5 हजार 144 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना संक्रमण महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा है। यहाँ शुक्रवार को 1 हजार से अधिक कोरोना वायरस संक्रमित मिले थे। वहीं आज दिल्ली में 1163 मामले सामने आये हैं। आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में 29 मई को 2682, दिल्ली में 1105, तमिलनाडु में 874, गुजरात में 372, पश्चिमी बंगाल में 277 और राजस्थान में 298 मामले सामने आए हैं।
छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां कल राजधानी में पाए गए दो मरीजों के साथ कुल 32 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं जिसके बाद छत्तीसगढ़ में संक्रमितों की संख्या 344 हो गई है। वहीं कल दो मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौटे हैं।




