छत्तीसगढ़
बड़ी खबर – राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस पहली पीड़िता, लंदन से लौटा है परिवार, AIMS में भर्ती
राजधानी रायपुर में कोरोना से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। रायपुर में कोरोना की पहली मरीज मिली है। कल बुधवार को मरीज का ब्लड सैम्पल लिया गया था, जो पॉजिटिव है। पीड़िता को AIMS में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि पीडिता का पूरा परिवार लंदन से वापस लौटा था। कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों को भी आइसोलेशन में रखा जा रहा है।




