रायपुर – सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए कोरोना मरीजो ने इंडोर स्टेडियम मे मनाया जन्मदिन का जश्न
छत्तीसगढ़ – रायपुर में लगातार कोरोना मरीज की संख्या बढ़ रही है. इस बीच राजधानी के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम मे कोरोना से बेखौफ मरीजो मे अस्थायी बने कोरोना अस्पताल को मौज मस्ती का घर बना दिया। मरीजो ने अस्पताल मे जन्मदिन मनाने के लिए सोशल डिस्टेन्स की धज्जिया उड़ाते हुए नाच गाना शुरू कर दिया। इस मामले पर अभी कोई कार्यवाई नही हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो रायपुर के इंडोर स्टेडियम का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। फिलहाल वीडियो वायरल हो रहा है.
read also,,बिग ब्रेकिंग – भारत सरकार ने PUBG समेत 118 चीनी मोबाइल ऐप्स को किया बैन
बता दे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33387 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक 17567 लोग ठीक हो चुके हैं। इससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 15533 हो गई है। वहीं इस महामारी से अब तक 287 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जबकि आज 10 लोगों की मौत हुई है। राहत की खबर ये है की 578 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को गए हैं।




