सरगुज़ा में कोरोना संक्रमण बना रहा हर दिन नया रिकॉर्ड, प्रशासन की उड़ी नींद, जिला प्रशासन कर रहा अब इसकी तैयारी

सरगुज़ा में कोरोना संक्रमण हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। शहरी क्षेत्रों के बाद अब ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमण पहुंच गया है। जिससे प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। इसी बीच कल ज़िलेभर से कुल 552 कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दर्ज की गयी है। इसमे अम्बिकापुर से 455, बतौली 6, लखनपुर 21, लुंड्रा 15, मैनपाट 10, सीतापुर 34 और उदयपुर से 11 शामिल है।
Read Also – कोरोना पूरे वेग से छत्तीसगढ़ में, आज 15625 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान, 181 मौत
आपको बता दें कि अंबिकापुर शहर सहित जिले में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, वहीं अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीजों की संख्या में वृद्धि काफी हद तक बढ़ चुकी है जिसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है ग्रामीण क्षेत्रों में अब दो-दो भवन चिन्हित किया जा रहा है जिसमें एक आइसुलेसन सेंटर और एक क्वारन्टीन सेंटर बनाये जाएँगे जिसमें बाहर से आने वाले मजदूरों का टेस्टिंग की जा सके,और टेस्टिंग के बाद ही वो अपने घर जा सके।
Read Also – सरगुजा – कोरोना महामारी का कहर तो दूसरी तरफ पेट की आग से तड़पते लोग, राशन की हुई ताबड़तोड़ चोरी पुलिस परेशान
जिले के मजदूर क्षेत्र में पहुच कर बिना टेस्ट कराए और बिना आइसुलेड और बिना क्वारन्टीन हुए अपने परिवार में शामिल न हो सके जिसके लिए जिला प्रशासन पूरी कवायद कर रहा है। वही जिला कलेक्टर संजीव झा ने बताया कि अभी लोगो का आना सुरु नही हुआ है बीते दिन सिर्फ 10 मजदूर जिले के लखनपुर व उदयपुर के क्षेत्र में आये थे।
Read Also – रायपुर की कॉलोनियों में गुंडा तत्वों का सुबह से लेकर रात तक जमावड़ा, लोग हलाकान, किराने की दुकान खुली, ये कैसा lockdown साहब
वही आने वाले समय मे आने वाले मजदूरों की संक्या में इजाफा होने का अंदाजा जिला प्रशासन लगा रहा है,जिसको लेकर प्रशासन ने पिछली बार गंगापुर में बने सेंटर को फिर से तैयार किया गया है,आने वाले समय मे को देखते हुए सारी तैयारियां की जा रही है।




