inh24छत्तीसगढ़

कोविड अस्पताल अंबिकापुर से अव्यवस्थाओं की कई तस्वीरें सामने आने के बाद जिला प्रशासन मुस्तैद, निगरानी के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरे

सोनू केदार सरगुजा – अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बने कोविड अस्पताल से अव्यवस्थाओं की कई तस्वीरें सामने आ चुकी है जिन्होंने कोविड अस्पताल के व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी है साथ ही कोविड वार्ड में भर्ती मरीज के परिजनों ने भी होने वाले उपचार को लेकर कई बार सवाल उठाए है।

Read Also – कोरोना पूरे वेग से छत्तीसगढ़ में, आज 15625 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान, 181 मौत

वही अस्पताल की व्यवस्थाओं को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के द्वारा कई बार दुरुस्त कराई गई है बावजूद इसके भी अस्पताल से अव्यवस्थाओं की तस्वीरें सामने आई है। अब जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशानुसार अब कोविड अस्पताल की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिसका सीधा प्रसारण प्रशासन की निगरानी में किया जाएगा।

Read Also – सरगुज़ा में कोरोना संक्रमण बना रहा हर दिन नया रिकॉर्ड, प्रशासन की उड़ी नींद, जिला प्रशासन कर रहा अब इसकी तैयारी

आपको बता दें कि मेडिकल कॉलेज में बने कोविड अस्पताल में पूरे संभाग के मरीज पहुच रहे है, कोविड अस्पताल की व्यवस्था अच्छी हो सके जिसके मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है जिसका लाइव कवरेज शहर के गाँधीचौक स्थितडाटा सेंटर में कमांडेंट कंट्रोल सिस्टम लगाया गया है जिससे कोविड वार्ड की निगरानी की जाएगी। साथ ही टीम के द्वारा हर 6 घण्टे में वार्ड में सफाई ,पानी,खाने की व्यवस्था सहित डॉक्टरो के आने जाने का समय व मरीजो को समय पर दवाई मिल रही है या नही इन सभी पर कैमरे से निगरानी की जाएगी।

Read Also – अम्बिकापुर – मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नया कोविड वार्ड बनकर तैयार, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की पहल लाई रंग

इसके साथ ही वार्ड में भर्ती मरीज से फोन के माध्य्म से बात कर और जानकारी ली जाती है,यह प्रक्रिया रोजाना चलती है,साथ ही जो भी शिकायतें आती है उसको ध्यान में रख कर जानकारी ली जाती है कि वार्ड में सुधार हुआ है या नहीं।

Related Articles

Back to top button