कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है। बता दें कि बीते 2 दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 500 के करीब बढ़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक भारत में 2014 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
देश के महाराष्ट्र में कोरोना का संकट गहरा गया है। महाराष्ट्र में 335 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं तो वहीं केरल में मरीजों की संख्या 265 पर पहुंच गया है। आंकड़ों के मुताबिक दोनों राज्यों में कुल मामलों के 1 चौथाई मरीज सामने आए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में अभी तक 2014 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 1789 मरीजों का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। जबकि 56 मरीजों की मौत हो चुकी है। 169 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस से स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी की मौत हो गई है। पद्मश्री से सम्मानित ज्ञानी निर्मल सिंह का सुबह 4.30 बजे निधन हुआ है। पंजाब के मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू ने मीडिया से कहा कि निर्मल सिंह में बुधवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।




