छत्तीसगढ़

आयकर छापेमारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर दहशत फैलाने का आरोप

छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार द्वारा ताबड़तोड़ छापमारी की कार्रवाई की गई है। इसमें रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर सहित कई दिग्गज अधिकारियों के यहां छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से बौखलाई कांग्रेस ने इसका जम कर विरोध किया है। कांग्रेस के नेताओ ने कहा मोदी सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए की गई है। कांग्रेस के नेताओ ने कहा की द्वेषपूर्ण डर भय आतंक और दहशत फैलाने की कार्यवाही है।

मंच से नेताओ ने कहा मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग कर भय का वातावरण बनाकर प्रदेश की शांति को भंग कर रही है। कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करती है।कांग्रेस नेताओ ने कहा की जिस प्रकार से ये छापेमारी की कार्रवाई की गई है उससे केंद्र के तानाशाही साफ झलकती है। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ” मोदी तेरी तानाशाही नही चलेगी” के नारे भी लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button