मनोरंजन

भरी पार्टी में लड़की ने लगाई सलमान खान को थप्पड़, मामला जान सकते में था हर कोई – cgtop36.com


सलमान खान की फिल्में फ्लॉप हों या सुपरहिट उनके फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं होती है. जब भी सलमान खान के नाम से कोई कॉन्ट्रोवर्सी जुड़ती है तो फैंस एक्टर को खूब सपोर्ट करते हैं वैसे तो आए दिन सलमान खान को लेकर कोई ना कोई खबर आती ही रहती है लेकीन आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने सभी को चौंका दिया।

दरअसल, सलमान पर चल रहे हिट एंड रन मामले से जुड़े एक विवाद के चलते हुए दिल्ली की एक लड़की ने उन्हें पब्लिकली थप्पड़ मारा। आपको बता दें ये पूरा मामला साल 2009 का है। सलमान खान उस वक्त सोहेल खान, सुष्मिता सेन, शिबानी कश्यप, विजेंद्र सिंह समेत कई और सिलेब्रिटीज़ के साथ दिल्ली में एक पार्टी में थे। इस पूरी पार्टी का आयोजन एक पांच सितारा होटल में किया गया था। साथ ही यहां एक फैशन शो भी आयोजित किया गया था।

बता दें कि इसी दौरान उस प्राइवेट पार्टी में नई दिल्ली के बिल्डर की बेटी मोनिका घुस गईं। यही नहीं पार्टी में घुसने के बाद मोनिका ने सलमान खान को थप्पड़ मार दिया और सोहेल व सुष्मिता समेत वहां मौजूद कई लोगों के साथ गाली गलौच की। वहीं मीडिया रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि मोनिका अपने मेल फ्रेंड के साथ इस वेन्यू में घुसने की कोशिश कर रही थी।

इस वाकिए के दौरान वो लड़की पूरी तरीके से अपने आपे से बाहर हो चुकी थी। वहीं सोहेल खान ने गार्ड से कहा था कि मोनिका को अंदर एंट्री ना दी जाए। इसी बीच शोर सुनकर सलमान वहां आ पहुंचे जहां मोनिका ने बवाल खड़ा कर रखा था। अचानक ही वो लड़की सुष्मिता सेन को गाली देने लगी। जब सलमान खान ने उनसे विनम्रता से वहां से चले जाने के लिए कहा तो उसने सलमान को थप्पड़ मार दिया।

इस सब के बाद सलमान खान ने भी अपना आपा खो दिया था लेकिन तब उन्होंने उस पर भड़कने के बजाय सिक्योरिटी गार्ड के जरिए उस लडकी को बाहर निकलवा दिया। सलमान खान का यही व्यवहार उनके फैंस को बहुत पसंद आया और सभी ने उनकी खूब प्रशंसा की। ज़ाहिर है सलमान के इसी अंदाज़ के लोग कायल हैं और इसीलिए लोग उन्हें इतना पसन्द करते हैं।



Related Articles

Back to top button