छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन के प्रमोशन के लिए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां 20 से

स्थानीय कलाकार करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2021 के प्रमोशन एवं मैराथन में जिले के लोगो को जोड़ने के उद्देश्य से नारायणपुर में 20 एवं 21 फरवरी को मावा नारायणपुर-युवा नारायणपुर के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से नगर सहित अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीणयुवक-युवतियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया जायेगा। जिले के स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

read also..दो युवकों ने की वॉलीबॉल खिलाड़ी की बेरहमी से पिटाई, मामला दर्ज

इस कार्यक्रम में एकल गायन, सामूहिक गायन, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य आदि प्रतियोगिताएं होगी। कार्यक्रम को दो वर्गो में बांटा गया है, जिसमें पहले वर्ग में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चे तथा दूसरे वर्ग में ओपन कैटेगरी रखी गयी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नारायणपुर के आडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से किया जायेगा। विजेता प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

read also..कैब मालिक और ड्राइवर ने कंपनियों पर लगाए आर्थिक शोषण का आरोप, शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

गौरतलब है कि अबूझमाड़ में अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2021 का आयोजन 27 फरवरी 2021 को किया जा रहा है। इस मैराथन में भाग लेने के लिए प्रदेश के जिलों दूसरे राज्यों एवं केन्या के धावकों सहित लगभग 7000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाईन पंजीयन कराया है। मैराथन में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 25 फरवरी तक वेबसाईट http://www.abujhmadmarathon2021.com  में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मैराथन में भाग लेने के लिए बाहर से आने वाले धावकों के रूकने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी।

read also..पैदल जा रही युवती देखकर युवक करने लगा ऐसी अश्लील हरकत, मामला दर्ज

मैराथन दौड़ में महिला एवं पुरूष वर्ग के लिए अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। प्रथम पुरस्कार 1 लाख 21 हजार, द्वितीय 61 हजार, तृतीय 31 हजार, चतुर्थ 21 हजार और पंचम पुरस्कार 11 हजार रूपये प्रदान किया जायेगा। इसके साथ ही छठवें से दसवें नंबर पर आने वाले महिला एवं पुरूष धावकों को 5-5 हजार रूपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया जायेगा।

read also..हाथियों ने मचाया उत्पात गंगरेल बांध के गार्डन में, वन विभाग की टीम ने खदेड़ा

इसी प्रकार नारायणपुर जिले के महिला एवं पुरूष 10-10 धावकों को 5-5 हजार रूपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र एवं मेडल पृथक से प्रदान किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button