inh24

कैब मालिक और ड्राइवर ने कंपनियों पर लगाए आर्थिक शोषण का आरोप, शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

रायपुर। राजधानी के धरना स्थल पर ओला कंपनी के मालिक और चालकों ने कम्पनी पर इनकम को लेकर मनमानी करने का आरोप लगते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। और जबतक इनकी मांगे पूरी नहीं होगी इनका हड़ताल बंद नहीं होगा।

READ ALSO..आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर रहे धरना प्रदर्शन, लगाया लापरवाही का आरोप

गौरतलब है कि अब ओला सर्विस बंद होने से आमलोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तो वहीं रिक्शा और ऑटो रोजाना की तरह चलेंगे।

दरअसल पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ने से कस्टमर से कंपनी पूरा फेयर लेती है लेकिन ड्राइवर या मालिक के हिस्से में जितने रुपए आने चाहिए वह ने नहीं दिए जाते। ऑर्डर कैंसिलेशन पर पहले 35 रुपए मिलते थे। मगर अब इसे घटाकर कंपनी ने 22 रुपए कर दिया है।

मिनिमम बिजनेस स्कीम को किया बंद

शुरुआत में मिनिमम बिजनेस गारंटी दी जाती थी, यानी अगर हर स्थिति में कुछ रुपए कैब मालिकों-ड्राइवरों को मिलते थे। मगर अब कंपनी ने मिनिमम बिजनेस स्कीम को बंद कर दिया है। हर रोज पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव हो रहा है। लेकिन फेयर कंपनियां नहीं बदल रही हैं। इससे मालिकों और ड्राइवरों को बड़ा नुकसान हो रहा है।

Related Articles

Back to top button