एनएमडीसी चेयरमैन एन बैजेन्द्र कुमार ने संतुष्टि जताते हुवे कहा कि एनएमडीसी छत्तीसगढ़ में सीएसआर कार्यों बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बस्तर क्षेत्र के बैलाडीला में जहां कि माइंस स्थापित है वहां लोगो और समाज के उत्थान के लिए कंपनी बेहतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि कंपनी इसको सुचारु रूप से आगामी वित्तीय वर्ष में कुशलता पूर्वक सीएसआर के तहत कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि बस्तर के विकास के लिए एनएमडीसी संकल्पित है एवं पूर्व की भांति आने वाले वर्ष में भी इसे बनाए रखेंगे।
उन्होंने यह ट्वीट कंपनी द्वारा चलाये जा रहे कोरोना वायरस संक्रमण के जागरूकता और स्थानीय आदिवासियों की हरसंभव मदद करने के लिए एनएमडीसी द्वारा किये गए कार्यों की सराहना करते हुए किया है। आपको बता दें कि एनएमडीसी बस्तर क्षेत्र में आदिवासियों एवं रहवासियों में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर यथासंभव सहायता कर रही है।
बता दें कि नंदक ने पूर्व में छत्तीसगढ़ सरकार को कोरोना के खिलाफ जंग में सहायता करते हुवे 200 करोड़ की राशि रॉयल्टी के रूप में एडवांस भुगतान किया था। और साथ ही पीएम केयर फण्ड के लिए भी 150 करोड़ का सहयोग किया था। कहा जा सकता है कि एनएमडीसी कॉर्पोरेट जगत के सामाजिक जिम्मेदारी का हमेशा से ही बखूबी निर्वहन करता है।




