
कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए हजारों किसानों की भीड़ सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच गई है। जहां देखो वहां किसान और उनके ट्रैक्टर ही दिखाई दे रहे हैं। बॉर्डरों पर ट्रैक्टर मार्च को लेकर तैयारियां भी जोरों पर हैं। आतंकी हमले के इनपुट्स के बीच व किसानों के आंदोलन को देखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Read Also – नाराज पत्नी ने मां पिता संग मिल पति के नाजुक अंगो पर फेवीक्विक डाल की बेरहमी से ऐसे हत्या, तीन गिरफ्तार
दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर परेड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के सभी दावे धरे के धरे रह गए हैं. किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान कई जगह बैरिकेड्स तोड़े जाने की खबरें हैं. कई स्थानों पर किसान अपने तय रूट से हटकर दिल्ली बॉर्डर में घुस आए हैं. पुलिस को कई स्थानों पर लाठीचार्ज करना पड़ा है और आंसू गैस छोड़ने पड़े हैं।
बताया जा रहा है कि नांगलोई में स्थिति कंट्रोल से बाहर नांगलोई से किसान बैरिकेड को तोड़कर पंजाबी बाग की तरह यानी रिंग रोड की तरफ बढ़ गए हैं। स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई है। पुलिस से किसान काबू नहीं हो रहे हैं। किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है। दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है।



