भारत बचाओ रैली से वापस लौटे सीएम भूपेश, केंद्र पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री
दिल्ली में भारत बचाओ रैली से वापस लौटे सीएम भूपेश बघेल ने आज मीडिया से बात करते हुए बीजेपी की केंद्र सरकार को यहां पर भी निशाने पर लिया। भारत बचाओ रैली में देश के हालत के बारे में सभी चिंतित हैं। सीएम ने कहा कि देश नही चला पा रहे तो आग लगाने का काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि भविष्य में देश और पार्टी के नेता राहुल गांधी हैं।
सीएम भुपेश ने धान खरीदी को लेकर बोलते हुए कहा कि केंद्र ने अभी तक छत्तीसगढ़ का चावल लेने की अनुमति नही दी। उन्होने कहा कि अब बीजेपी एनआरसी की बात करने लगी है, देश में एनआरसी लागू होगा तो पहला व्यक्ति रहूंगा जो विरोध करूंगा, पूरे देश में NRC लागू करके ये दंगा कराना चाहते हैं। देश के हालात बद से बदतर हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नागरिकता कानून के कारण असम जल रहा है, केंद्र के कदम से नार्थ ईस्ट जल रहा है, केंद्र की सरकार आग लगाने का काम कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार देश को बॉटने का काम कर रही है, आने वाले समय में राहुल गांधी देश के नेता हैं, उन्हे जल्द से जल्द पार्टी की कमान संभाल लेना चाहिए।




