छत्तीसगढ़झारखण्डदेश विदेश

सीएम सोरेन के ट्वीट पर सीएम भूपेश ने दिया जवाब, फंसे झारखंड के 150 लोगों की सरकार करेगी मदद

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सभी सार्वजनिक जगह बंद करने के आदेश जारी कर दिए गये हैं। इस बीच बिलासपुर के रेलवे स्टेशन में झारखण्ड के लगभग 150 लोग फंसे हुए हैं, जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद होने के कारण रेलवे स्टेशन में रहने के लिए मजबूर हैं।

इस सम्बन्ध में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन ने बिलासपुर में फंसे लोगों की मदद के लिए ट्वीट कर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से अपील की। इसके जवाब में सीएम भूपेश बघेल ने रीट्वीट करते हुए कहा है कि- ‘उनके भोजन आदि का इंतज़ाम कर दिया है। जब तक बिलासपुर में हैं उनका हम ध्यान रखेंगे। अधिकारी उन्हें झारखंड सीमा तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं।’

स्टेशन में फंसे लोगों ने कहा कि- ‘हम कल रात को 9:30 बजे स्टेशन में उतरे थे वहां से बस स्टैंड गये लेकिन बसें नहीं चल रही है इसलिए हमें वापस भेज दिया गया। सुबह कुछ लोग आये थे, जिन्होंने हमें नाश्ता दिया है कुछ देर में गाड़ी की व्यवस्था कर झारखण्ड तक छोड़ने का आश्वासन भी दिया गया है।’

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button