छत्तीसगढ़मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल 15 मार्च को मध्यप्रदेश के सतना जिले के दौरे पर 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 मार्च को मध्यप्रदेश के सतना जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से सवेरे 10 बजे विमान द्वारा रवाना होकर 11 बजे रीवा पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 11.35 बजे सतना आकर कार द्वारा नकटीगांव के लिए रवाना होंगे।

सीएम बघेल नकटीगांव में 11.50 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर एक बजे सतना जिले के नागौद तहसील के खैरवा गांव में और दोपहर 2 बजे ग्राम सिंहपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।  बघेल अपरान्ह 3.15 बजे सतना आएंगे और वहां से 3.50 बजे रीवा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे रीवा से रवाना होकर 5 रायपुर लौट आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button