inh24छत्तीसगढ़

Viral – कोरोना होने पर मिलतें है डेढ़ लाख, देखते ही देखते वायरल हुई बात फिर मचा हंगामा

जांजगीर में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर डेढ़ लाख मिलते है यह बात जंगल मे आग की तरह फैली और पूरे क्षेत्र में वायरल हो गई। इसके बाद हंगामा होने लगा, संक्रमित पाए गए लोगों ने अस्पताल जाने से इंकार करने लगे। लोगों में इस बात की चर्चा होती रही कि केंद्र सरकार से फंड मिलने के लालच में स्थानीय प्रशासन लोगों को पॉजिटिव बता रहा है, यह बात झूठ है लोग मानने को राजी नहीं थे। काफी देर तक अफसर लोगों को समझाते रहे।

गौरतलब है कि इस इलाके में पिछले कुछ दिनों में दर्जनों मरीज मिले हैं। हालात इस कदर बिगड़े कि अफसरों को यहां आकर लोगों को समझाना पड़ा। एसडीओपी चंद्रपुर बीएस खूंटिया ने बताया कि एक फेक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पॉजिटिव आने पर डेढ लाख रुपए मिलने की बात कही जा रही है। इससे ग्रामीणों को लगने लगा है कि जबरन लोगों को परेशान किया जा रहा है। वायरल मैसेज में रुपए पंचायतों या नगर निगम को मिलने का दावा किया गया है, इसलिए लोगों ने सरपंच का घर घेर दिया।

इसके बाद सरपंच के घर का घेराव की जानकारी मिलने पर एसडीएम डॉ. एसएस राज, एसडीओपी बीएस खूंटिया, जैजैपुर तहसीलदार चंद्रशिला, टीआई प्रशिक्षु डीएसपी परमेश्वर तिलकवार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाइश दी।

इसके साथ ही एक और नई परेशानी खड़ी हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार लोग अब सैंपल देने व टेस्ट कराने से भी मना कर रहे हैं। शनिवार को तो हद हो गई, जिन छह लोगों को शुक्रवार को पॉजिटिव पाया गया था। उन्हें इलाज के लिए ले जाने टीम आई थी, लेकिन वे लोग जाने को तैयार ही नहीं थे। एसडीएम ने उन्हें समझाया तब कही जाकर वे इलाज के लिए गए।

Related Articles

Back to top button