छत्तीसगढ़

पूर्व सीएम के लबरा कहने पर यह बोले सीएम भुपेश, आमंत्रण विवाद पर सीएम की दो टूक

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार बंद होने के लिए सिर्फ आज का दिन ही शेष है ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर, धमतरी और राजनांदगांव में प्रचार के लिए रवाना हुए। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि रमन सिंह के लिए विकास का मतलब कमीशनखोरी है। उन्होंने यह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के पिछले 1 साल में विकास रुकने को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि उनके लिए विकास का मतलब कमीशनखोरी थी। विकास की जो धारा बह रही थी वह टूट गई। इसीलिए वे बेचैन हो रहे हैं।

सीएम बघेल ने आगे कहा कि हमारे लिए विकास आम आदमी को समृद्ध बनाना है। इसलिए सरकार का पैसा किसानों के लिए मजदूरों के लिए गरीबों के लिए खर्च किया गया। इसका लाभ पूरे प्रदेश को मिला।

सीएम भुपेश ने कहा कि राज्य की जनता ने जो जनादेश दिया है उसके बाद वे आपा खो बैठे हैं। इसलिए वे इस तरह की बात कह रहे हैं। डॉ रमन सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू में शिकायत पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह को जांच में सहयोग करना चाहिए। जांच में सारी बातें स्पष्ट होंगी।

2 दिनों से चल रहे केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के आमंत्रण विवाद पर सीएम बघेल ने साफ साफ कहा कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा गया है। सभी को आमंत्रण दिया जा रहा है। रेणुका सिंह जी तो छत्तीसगढ़ की हैं। उन्हें भी आमंत्रण दिया जाएगा। किसी को नहीं बुलाए जाने का सवाल ही नहीं उठता। हम सभी को आमंत्रित कर रहे हैं। और सभी की मौजूदगी में ही कार्यक्रम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button