छत्तीसगढ़

बजट 2020- 21- सीएम भुपेश ने शिक्षाकर्मियों को बजट में दिया बड़ा तोहफा, अब इनका होगा संविलियन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट पेश कर रहे हैं. सीएम भूपेश ने शिक्षाकर्मियों द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा करते हुए बड़ी सौगात दी है।

उन्होंने भाषण में कहा कि प्रदेश में शेष बचे 16 हजार शिक्षाकर्मियों का संविलियन किया जाएगा. 1 जुलाई 2020 में 2 साल पूरा करने वाले शिक्षाकर्मियों का संविलयन होगा।

सीएम भूपेश बघेल ने बजट भाषण में बताया कि प्रदेश में अब तक एक लाख 21 हजार शिक्षाकर्मियों का संविलियन किया जा चुका है. बाकी शेष बचे 16 हजार शिक्षाकर्मियों का एक जुलाई 2020 को संविलियन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button